करण अडाणी बनेंगे अडाणी पोर्ट्स एंड सेज के सीईओ

मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। करण अडाणी को एक जनवरी से अडाणी पोर्ट्स एंड सेज (एपीएसईजेड) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। यह घोषणा सोमवार को की गई।

करण अडाणी गौतक अडाणी के पुत्र हैं, जो अडाणी समूह के अध्यक्ष हैं।

करण सुदीप्त भट्टाचार्य की जगह लेंगे, जो समूह के उत्तर अमेरिकी कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर अमेरिका जा रहे हैं।

एपीएसईजेड ने शेयर बाजारों में दी गई सूचना में कहा कि बोर्ड ने एपीएसईजेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर भट्टाचार्य का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, जो 31 दिसंबर से प्रभावी होगा।

बोर्ड ने इस पद पर एक जनवरी 2016 से करण की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

करण ने अर्थशास्त्र में अमेरिका से स्नातक की डिग्री ली है। वह 2009 से कंपनी के साथ विभिन्न प्रबंधकीय गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493