करण के साथ कॉफी पीना खतरनाक : ट्विंकल

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी पति और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ के साथ पहुंची टिं्वकल खन्ना ने कहा है कि करण के साथ कॉफी पीना खतरनाक है।

इस एपिसोड के प्रोमो में देखा गया कि अभिनेत्री से लेखक और इंटीरियर डिजाइनर बनीं ट्िंवकल बिना किसी झिझक के करण के सवालों का जवाब दे रही हैं।

जब करण ने ट्विंकल से पूछा, “ऐसा क्या है जो अक्षय के पास है, जो खान बंधुओं के पास नहीं।” उन्होंने कहा, “कुछ ज्यादा लंबाई।”

फिर उन्होंने टिप्पणी की, “नीचे मत देखो, मेरा मतलब उनके पैरों से है।”

ट्विंकल ने शो के बारे में ट्विटर पर अपना विचार साझा किया, “करण के साथ कॉफी पीना खतरनाक है।”

करण हमेशा से इस शो में नामचीन फिल्मी हस्तियों से निजी सवाल करते आए हैं। करण ने कहा, “अन्य की अपेक्षा मैं तुमसे ज्यादा डरा हुआ था।”

यह कार्यक्रम स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493