करण को कॉफी डे पर अपना शो याद आया

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटरनेशनल कॉफी डे के मौके पर रविवार को फिल्मकार करण जौहर ने अपने प्रशंसकों को अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के टीजर के साथ टीज किया (चिढ़ाया)।

करण ने ट्विटर के जरिए कॉफी मग पकड़े हुए एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “इंटरनेशनल कॉफी डे..मैंने शायद स्पेलिंग बदल दी है..लेकिन इसके लिए प्यार कायम है..सीजन-6।”

उनका चैट शो काफी लोकप्रिय है, जिसमें मशहूर फिल्मी हस्तियां शामिल होते रहे हैं।

पिछले सीजन में कंगना रनौत वाला एपिसोड काफी चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने करण को परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला कहा था, उनकी इस टिप्पणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में एक बहस पैदा कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493