मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को सोमवार को तीन साल पूरे हो गए हैं।
करण ने कहा कि उन्हें आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन पर काफी गर्व है।
आलिया, सिद्धार्थ और वरुण ने करण की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से फिल्म जगत में अपने कॅरियर की शुरुआत की है।
फिल्मकार ने सोमवार को ट्वीट किया, “फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को तीन साल पूरे। आलिया, सिद्धार्थ और वरुण पर गर्व है।”
इस पर आलिया और वरुण को भी काफी भावुक देखा गया और उन्होंने भी ट्वीट कर अपनी भावनाएं जाहिर की।
आलिया ने ट्वीट किया, “इस से बेहतर सफर की शुरुआत नहीं हो सकती थी। धन्यवाद सिद्धार्थ और वरुण।”
वरुण ने भी ट्वीट कर लिखा, “अभी एहसास हुआ कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को तीन साल हो गए। उन पलों को कभी नहीं भूलूंगा। बहुत से दोस्त बनाए। रोहन को बनाने के लिए धन्यवाद करण।”
फिल्मकार करण फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath