करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों की पहली तस्वीर साझा की

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलावुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश की पहली तस्वीर साझा की है।

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलावुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश की पहली तस्वीर साझा की है।

करण ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में करण अपने बच्चों को हाथों में लिए दिखाई दे रहे हैं।

साझा की गई तस्वीर के साथ करण ने उसका शीर्षक लिखा, “मैंने अपने बच्चों को बहुत याद किया! रूही और यश।”

करण के जुड़वा बच्चों का जन्म इस वर्ष फरवरी में सरोगेसी (किराए की कोख) की मदद से हुआ था, लेकिन उन्होंने इस खबर को 5 मार्च को सार्वजनिक किया था। ट्विटर पर एक लंबे पोस्ट में करण ने एक अभिभावक बनने की अपनी उत्सुकता को साझा किया था।

करण ने अपनी बेटी का नाम रूही रखा है। करण ने यह नाम अपनी मां हीरू के नाम को उल्दा करके रखा है। वहीं उन्होंने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता के नाम पर यश रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493