मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने सोमवार को एक दिल पिघला देने वाला छायाचित्र साझा किया, जिसमें उनकी मां हीरू उनके जुड़वा बच्चों रूही और यश के साथ हैं। दोनों बच्चे छह माह के हो गए हैं।
मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने सोमवार को एक दिल पिघला देने वाला छायाचित्र साझा किया, जिसमें उनकी मां हीरू उनके जुड़वा बच्चों रूही और यश के साथ हैं। दोनों बच्चे छह माह के हो गए हैं।
करण ने ट्विटर पर फोटोग्राफ साझा किया। दादी मां दोनों बच्चों को चिपकाए हुए हैं।
करण ने शीर्षक लिखा है, “मेरे जीवन के प्यार! मेरी मां और मेरे बच्चे रूही व यश। हैप्पी रक्षाबंधन।”
जुड़वा बच्चे सात फरवरी को किराए की कोख के जरिए पैदा हुए थे, करण ने बार-बार कहा है कि पितृत्व उनके लिए एक जीवन बदल देने वाला अनुभव रहा है।
करण की बेटी का नाम रूही है, जो उनकी मां हीरू का अन्वय है, और बेटे का नाम यश है, जो करण के दिवंगत पिता का नाम है।
dharmpath.com dharmpath