मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग इन दिनों केप टाउन में हो रही है। इसमें नैतिक सिंघानिया की भूमिका निभा रहे अभिनेता करण मेहरा शूटिंग से निबटते ही अपनी अभिनेत्री पत्नी निशा रावल के लिए शॉपिंग करने निकल पड़ते हैं।
करण ने एक बयान में कहा, “केप टाउन एक खूबसूरत शहर है। मुझे उन सभी जगहों पर शूटिंग करके अच्छा लगा, जहां हमारा शूटिंग शेड्यूल था। इस सफर में निशा मेरे साथ नहीं आ सकीं, इसलिए मैं उनके लिए केप टाउन से कुछ चीजें ले जाने के लिए समय निकालता हूं।”
उन्होंने कहा, “शूटिंग शेड्यूल बहुत व्यस्तता भरा था, लेकिन धारावाहिक की युनिट बहुत मददगार है और इसलिए हमने कुछ ही दिनों में समय से पहले शूटिंग निबटा ली। हमने शहर घूमने का समय निकाला। मैं केप ऑफ गुड होप घूमने गया, जो कमाल की जगह है। मैं यकीनन निशा और अपने दोस्तों के साथ यहां लौटने वाला हूं।”
करण और निशा वर्ष 2012 में परिणय सूत्र में बंधे। दोनों डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में साथ में प्रतिभाग कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath