करण, फरहान, रितेश के बीच दोस्ती की मजबूत साझेदारी

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर पहली बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म ‘बार बार देखो’ में काम कर रहे हैं। करण का कहना है कि यह दोस्ती की मजबूत साझेदारी है।

नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बार बार देखो’ एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट से रितेश, फरहान और धर्मा प्रोडक्शंस से करण पहली बार एकजुट हुए हैं।

करण ने कहा, “एक्सेल और धर्मा का साथ होना सौंदर्य और रचनात्मक बलों के सहयोग की तुलना में अधिक है। मेरे लिए यह दोस्ती की मजबूत साझेदारी है। मैं रितेश और फरहान के साथ जुड़ने को लेकर रोमांचित हूं, क्योंकि वे न सिर्फ इसी उद्योग के हैं, बल्कि मेरे करीबी दोस्त भी हैं।”

इस पर रितेश सिधवानी ने कहा, “एक्सेल के लिए यह पहली बार है, क्योंकि हमने इससे पहले साथ काम नहीं किया और यह धर्मा के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। करण से 15 सालों से अधिक समय की दोस्ती है और मैं इस रिश्ते को बेहद महत्व देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493