करण, बादशाह एक-साथ बन सकते हैं शो के निर्णायक

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर और रैपर बादशाह टीवी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी’ में एक साथ निर्णायक के रूप में नजर आ सकते हैं। इस शो का आयोजन प्रतिभाशाली गायकों की खोज के लिए किया जाएगा।

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर और रैपर बादशाह टीवी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी’ में एक साथ निर्णायक के रूप में नजर आ सकते हैं। इस शो का आयोजन प्रतिभाशाली गायकों की खोज के लिए किया जाएगा।

सूत्र के मुताबिक, करण और बादशाह ‘दिल है हिंदुस्तानी’ में निर्णायक के रूप में दुनियाभर में प्रतिभाशाली गायकों की तलाश करेंगे। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

सूत्र ने बताया, “इस शो में बॉलीवुड संगीत की शक्ति को पुनर्भाषित कर वैश्विक संगीत उत्साह लाने का वादा है। ऑडिशंस जल्द ही कोलकाता, दिल्ली और मुंबई और देश के कई अन्य हिस्सों और विदेशों में शुरू होंगे। वे अद्वितीय गायन शैलियों के साथ विविध शैलियों से कलाकारों को आमंत्रित करेंगे।”

करण ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें रणवीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493