करण मेरे ड्रीम को-स्टार : बिपाशा बसु

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु को अपने पति व अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करने में मजा आता है और उनका कहना है कि वह उनके ड्रीम को-स्टार हैं।

बिपाशा ने आईएएनएस को बताया, “करण एक ड्रीम को-स्टार हैं। वह सेट पर एक शानदार सहज अभिनेता और एक लाइव-वायर हैं। वह सेट पर किसी भी उबाऊ दिन को मजेदार बना सकते हैं। वह प्रत्येक यूनिट सदस्य के लिए ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देते हैं।”

अभिनेत्री ‘आदत’ के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें करण भी हैं। दोनों कलाकार 2015 में आई ‘अलोन’ में आखिरी बार साथ दिखाई दिए थे।

भूषण पटेल द्वारा निर्देशित ‘आदत’ एक रोमांटिक थ्रिलर हैं। फिल्म में पूर्व मिस इंडिया नताशा सुरी और ‘बिग बॉस’ की पूर्व प्रतियोगी सोनाली राउत भी दिखाई देंगी। गायक मिका सिंह इस फिल्म के साथ निर्माता बन गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493