मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ‘मोही – एक ख्वाब के खिलने की कहानी’ में नजर आ चुके टेलीविजन अभिनेता करण शर्मा गायिका से अभिनेत्री बनी टियारा कर से जल्द शादी करने वाले हैं।
करण ने कहा, “हमारी सगाई हुए 17 महीने हो चुके हैं, अभी भी ऐसा लग रहा है जैसे कल की ही बात हो। एक लंबे समय तक हमने एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय दिया। हालांकि हमारे माता-पिता व्यावहारिक और समझदार हैं।”
करण और टियारा ने पिछले साल फरवरी में सगाई की, लेकिन अब दोनों अपने माता-पिता की खातिर जल्द शादी करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी शादी की तारीख तय नहीं की है।
उन्होंने कहा, “हमारे माता-पिता यथा संभव जल्द से जल्द हमारा घर बसाना चाहते हैं। इसलिए हमने अगले स्तर पर संबंध पहुंचाने का फैसला किया है। हम अभी शादी की तारीख तय करने की सोच रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath