करवा चौथ पर सही मेकअप करें

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिलाएं करवा चौथ पर पूरा दिन उपवास रखती हैं और अगर आप इस साल करवा चौथ पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो सही मेकअप अपनाएं।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिलाएं करवा चौथ पर पूरा दिन उपवास रखती हैं और अगर आप इस साल करवा चौथ पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो सही मेकअप अपनाएं।

उत्तर भारत में शादीशुदा महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी आयु और उनके भले के लिए उपवास रखती हैं। इस बार करवाचौथ 30 अक्टूबर को है।

वहीं राजधानी स्थित स्टार सैलून एन स्पा की मालिक आश्मीन मुंजाल ने मेकअप के लिए कुछ सुझाव दिए हैं :

फाउंडेशन : पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें और अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से इस पर सही फाउंडेशन लगाएं।

आई शैडो : आपकी आंखें आपकी पूरी लुक के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए अपनी आंखों की पलकों पर हल्का सुनहरा शैडो लगाएं। आंखों को परफेक्ट बनाने के लिए काले रंग का आईलाइनर पतला करके लगाएं। मेकअप करने के लिए इस पर मस्कारा भी लगाएं।

रंग : शरद ऋतु के मौसम मेंगुलाबी रंग की पोशाक सुखद अनुभव कराती है और इसके साथ बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करें। अपनी पसंद के अनुसार सिंदूर लगाएं।

अगर आप इससे कुछ ज्यादा करना चाहती हैं तो एक छोटी सी नथ भी लगाएं। अपनी पोशाक से मिलते-जुलते रंग की चूडियां पहनें। आजकल लाख की चूड़ियां प्रचलन में हैं। कांच की चूड़ियां भी पहनी जा सकती हैं।

अब बालों को सेट करने के लिए आप चोटी या जुड़ा भी बना सकती हैं। आप इसे अलग तरीके से भी बना सकती हैं। इसके बाद आप इसे खूबसूरत फूल लगाकर सजा सकती हैं।

नेल आर्ट करना न भूलें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493