कराची, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मॉरीशस की राष्ट्रपति बीबी अमीना फिरदौस गुरिब-फाकिम अपने चार दिवसीय पाकिस्तानी दौरे पर रविवार को यहां पहुंचीं।
रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले सिंध के गवर्नर इशरत उल इबाद खान से मुलाकात की।
मॉरीशस की राष्ट्रपति नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद का दौरा करेंगी, जहां वह पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन से मुलाकात करेंगी।
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, अमीना फिरदौस पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता करेंगी।
dharmpath.com dharmpath