कराची बस हमले के संबंध में 4 गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कराची में शिया समुदाय की बस पर हुए आतंकवादी हमले में शामिल चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में 46 लोग मारे गए थे। प्रांत के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार चैनल जियो न्यूज की एक रपट के मुताबिक, सिंध के मुख्यमंत्री कईम अली शाह ने कहा कि गिरफ्तार चारों आतंकवादियों ने हमले में शामिल होने की बात कबूली है।

उल्लेखनीय है कि 13 मई को शिया समुदाय की बस में आतंकवादी दाखिल हुए और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493