कराची, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार को अफगानिस्तान के वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वाणिज्य दूतावास में थर्ड सेकेट्ररी जकी अदु की ओल्ड क्लिफ्टन इलाके में स्थित वाणिज्यदूतावास में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जनरल आजाद खान ने कहा कि हयातुल्ला नामक निजी सुरक्षाकर्मी से सेक्रेटरी की नोकझोंक हुई, जिसके बाद उसने उन पर गोली चला दी।
डीआईजी ने कहा कि हयातुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है और हालात नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घटना का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
पाकिस्तान पुलिस तथा रेंजरों ने अति संवेदनशील इलाके की घेरेबंदी कर दी है। इस इलाके में कई विदेशी मिशन स्थित हैं।
dharmpath.com dharmpath