इस्लामाबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में एक कोल्ड स्टोरेज कारखाने की छत गिरने से सोमवार को छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
इस्लामाबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में एक कोल्ड स्टोरेज कारखाने की छत गिरने से सोमवार को छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
कारखाने में रखे अमोनिया गैस टैंक में रिसाव से विस्फोट हो गया, जिसके कारण कारखाने की छत नीचे गिर गई।
‘डॉन’ के अनुसार, राहत कार्यो में जुटे सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अब्बासी शहीद अस्पताल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath