कराची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कराची यूनिवर्सिटी के परिसर में बुधवार को तीन बम रखे होने की सूचना मिली, जिसके बाद इसे खाली करा दिया गया।
समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के मुताबिक, बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद सभी विद्यार्थियों और संकाय कर्मियों में हड़कंप मच गया।
बम निरोधक दस्ता और भारी संख्या में पुलिसबल यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath