लंदन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेनेडिक्ट कम्बरबैच का कहना है कि वह खुद को बेहतर कलाकार बनाने के लिए ध्यान का सहारा लेते हैं।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनेडिक्ट ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ में डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज की भूमिका निभाने के दौरान ध्यान की तकनीकों की मदद ली।
उन्होंने ध्यान के तरीकों के बारे में समाचार पत्र ‘आई’ को बताया, “मैं ध्यान का अभ्यास करता हूं। यह बेहतर इंसान बनने के लिए भी एक शानदार तरीका है।”
उन्होंने कहा, “यह फिल्म इस विचार पर आधारित है कि आपके मस्तिष्क में वास्तविकता को आकार देने की अद्भुत क्षमता होती है।”
dharmpath.com dharmpath