नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2016 में वेब फिल्म ‘सेक्साहोलिक’ के साथ बोल्ड अंदाज में वापसी करने वाली अभिनेत्री शमा सिकंदर का कहना है कि वह अपने करियर में जहां हैं उससे खुश और संतुष्ट हैं।
धारावाहिक ‘ये मेरी लाइफ है’ की पूजा के रूप में पहचानी जाने वाली शमा ने ‘प्रेम अगन’ के साथ वर्ष 1998 में बॉलीवुड में कदम रखा और वर्ष 1999 में सुपरस्टार आमिर खान अभिनीत ‘मन’ में भी दिखाई दी थीं।
बड़े पर्दे से दूरी रखने के बारे में पूछे जाने पर शमा ने मुंबई से ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मुझे अभी तक कोई दिलचस्प प्रस्ताव नहीं मिले और मैं हैरान हूं कि क्यों! मुझे हाल के दिनों में कुछ प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन वे मुझे कुछ खास नहीं लगे। सौभाग्य से, मैं अपने जीवन में ऐसी जगह हूं, जहां मैं जो चाहूं वो कर सकती हूं या बिना चिंता के कुछ भी कर सकती हूं, इसलिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”
अभिनेत्री (36) का कहना है कि अच्छे काम में समय लगता है।
उन्होंेने कहा, “रोजाना लोग अच्छी चीज नहीं बनाते, लेकिन अपने जीवन में जहां कहीं भी हूं उससे खुश और संतुष्ट हूं। मैं वर्तमान का पूरी तरह आनंद लेते हुए अच्छे भविष्य के लिए काम कर रही हूं। मुझे आने वाले समय में अच्छे प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।”
dharmpath.com dharmpath