करिश्मा कपूर के बेटे की जन्मदिन पार्टी में सितारों का जमावड़ा

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने मंगलवार को मुंबई के एक लोकप्रिय क्लब में अपने बेटे कियान के जन्मदिन की पार्टी दी, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की।

कियान के दोस्तों के अलावा उनकी बहन समीरा कपूर, दादी बबीता कपूर, दादा रणधीर कपूर भी पार्टी मौजूद रहे। करिश्मा के पूर्व पति और कियान के पिता संजय कपूर भी इस जश्न के मौके में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे।

अमृता अरोड़ा, उनके बच्चे रयान व अजान, मलाइका अरोड़ा, आदर जैन, नताशा पूनावाला, दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा, आर. बाल्की जैसी अन्य हस्तियां भी इस जन्मदिन पार्टी का हिस्सा बनीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493