करीना शेन-फाल्गुनी पीकॉक के शो में रैंप पर बिखेरेगी जलवा

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर गुरुवार को इंडिया कूटुर वीक में डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए रैंप पर वॉक कर अपना जलवा बिखेरेंगी।

डिजाइनर जोड़ी के आकर्षक डिजाइन वाले परिधान में करीना अपने भव्य प्रदर्शन के दर्शकों का मन मोहेगी।

दोनों डिजाइनर ने आईएएनएस को बताया, “शैली महिलाओं के लिए है। इसकी प्रेरणा जूनागढ़ के राजमहल से ली है जहां एक एक पेरिस की रानी को मेला में आमंत्रित किया जाता है। आख्यान को लोक-गाथा को आधुनिक रूप दिया गया है, जिसमें नए युग की महिलाओं की झलक देखने को मिलती है। यह आधुनिक दुल्हनों और उन महिलाओं के लिए है जो जानती है कि सही मायने में उसे क्या चाहिए। इसमें कोई गलतफहमी नहीं है।”

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सुनील सेठी की अगुवाई में इस समारोह में देश के मशहूर कूटुर के परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। फैशन शो का आगाज बुधवार की रात से ही हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493