रियाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब में मक्का के पास मीना में रविवार को तरवियाह की रस्म के साथ हज की शुरुआत हो गई। इसमें 19,66,461 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल अथारिटी फॉर स्टेटिक्स ने सऊदी प्रेस एजेंसी से कहा कि कुल हजयात्रियों की संख्या अराफात के दिन शाम को घोषित की जाएगी। अराफात, हज की सबसे महत्वपूर्ण रस्म है।
हजयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रस्म संबंधी जगहों के बीच लोगों के परिवहन के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हज यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए 25 अस्पतालों व 155 स्वास्थ्य केंद्रों का सभी स्थलों पर आवंटन किया है। इन 155 केंद्रों की क्षमता 5,000 बिस्तरों, 180 एंबुलेंस व 100 वाहनों की है।
dharmpath.com dharmpath