कर्ज में कटौती की घोषणा बाद आरकॉम के शेयर में तेजी

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की ओर से कंपनी के कर्ज को 25,000 करोड़ रुपये से घटाकर 6,000 रुपये करने की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को भी रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के शेयरों तेजी का रुख बना रहा।

अपराह्न् करीब 1.40 बजे आरकॉम के स्टॉक में 34.97 फीसदी के साथ 28.79 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार चल रहा था।

इससे पहले मंगलवार को आरकॉम के शेयर 30 फीसदी तेजी के साथ 21.33 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे। दरअसल मंगलवार को अंबानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि कंपनी की ओर से आरकॉम के कर्ज का पुनर्गठन करने की पूरी योजना है।

अंबानी ने बताया कि लेखा पुस्तिका के अनुसार, अक्टूबर 2017 में आरकॉम पर 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज था।

रिलायंस समूह के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी जनवरी-मार्च 2018 में सभी प्रकार के लेन-देन बंद कर देगी। उन्होंने बताया कि लेनदार व बैंकर्स के बीच कुल शून्य हानि के साथ पुनर्मुद्रीकरण के जरिए कर्ज को नए रूप में बदला जाएगा।

एक सवाल के जवाब में अंबानी ने कहा कि आरकॉम के लिए कर्ज की अदायगी महज व्यावसायिक कार्य नहीं है, बल्कि नैतिक रूप से जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493