कर्टनी को कसरत के दौरान दस्ताने पहनने की सलाह

लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी कलाकार क्लोई कर्दशियां ने अपनी बहन कर्टनी कर्दशियां को दस्ताने पहनकर कसरत करने की सलाह दी है।

कर्टनी के मुताबिक, “हाल ही में मैं और क्लोई बॉक्सिंग कर रहे थे। हमने बस शुरू ही किया था। वह पहले भी बॉक्सिंग करती रही है, इसलिए वह इसमें अच्छी हैं। हमेशा अपने शरीर को एक ही काम करने की लत लगाने की बजाय कुछ अलग करना अच्छा है। क्लोई ने मेरे हाथों की सुरक्षा के लिए मुझसे दस्ताने पहनकर कसरत करने के लिए कहा। जब भी हम वजन उठाने वाली कसरत करते हैं तो दस्ताने पहन लेते हैं। मैं उन्हें (दस्ताने) अपने बैग में रखती हूं।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, अभिनेत्री के पास खुद का छोटा जिम पैक (कसरत करने का सामान) है जिसमें हेडफोन भी शामिल है।

उन्होंने कहा, “मेरे पास एक छोटा जिम पैक है और मुझे संगीत सुनना है। मेरे प्रशिक्षक ने मुझे हाल ही में वायरलेस हेडफोन दिया है।”

कर्टनी ने बताया कि उन्हें रस्सी कूदना बेहद पसंद है और यात्रा के दौरान वह इसे अपने साथ ले जाना नहीं भूलती।

उन्होंने कहा “मुझे यात्रा के दौरान विशेष रूप से रस्सी कूदना पसंद है, इसे आसानी से बैग में रखा जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493