कर्ट रसेल से शादी करेंगी गोल्डी हॉन?

लॉस एंजेलिस, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोल्डी हॉन की उंगली में चमकती अंगूठी देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि हॉन और लंबे समय से उनके प्रेमी रहे कर्ट रसेल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, 70 वर्षीय अभिनेत्री 28 नवम्बर को ब्रेंटवुड, कैलिफोर्निया में शॉपिंग और रसेल के साथ लंच के समय अपनी रिंग फिंगर में हीरे जड़ी अंगूठी पहने दिखाई दी थी।

हॉन इस दौरान काले रंग की पोशाक और धूप का चश्मा पहन रखी थीं और रसेल भूरे रंग की हुडी और सलेटी पैंट पहने थे।

हॉन और रसेल 1983 से साथ हैं। उनका एक 29 वर्षीय बेटा वयेट भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493