कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिलकर खुश हुए ‘तिथि’ के निर्देशक

बेंगलुरू, 27 अगस्त (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्म ‘तिथि’ के निर्देशक राम रेड्डी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलकर काफी बहुत खुश हुए।

हाल ही में वह लोकार्नो फिल्म महोत्सव से फिल्म के लिए दो पुरस्कार जीतकर लौटे हैं।

मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को किया गया।

रेड्डी की मुख्यमंत्री के साथ संक्षिप्त, लेकिन अच्छी बातचीत हुई। उनका फूलों की माला, एक गुलदस्ता तथा शॉल के साथ सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें फिल्म समारोह में दो पुरस्कार जीतने पर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

रेड्डी ने अपने बयान में कहा, “मुख्यमंत्री के साथ बैठक अविश्वसनीय रूप से काफी सुखद पल था और मेरे अभी तक के सफर में काफी उत्साहजनक पल था।”

फिल्म ‘तिथि’ की पटकथा एरे गौड़ा ने लिखी है और यह फिल्म ग्रामीण कर्नाटक के एक परिवार की तीन पीढ़ियों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493