कर्नाटक में 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान:सीएम बोले- जल्द लागू करेंगे पांचों गारंटी

Karnataka News Update: कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद चुनावी वादों को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है. कर्नाटक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिये गए. कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने पांचों चुनावी वादों पर गहन चर्चा की. हमने तय किया है कि सभी पांच गारंटियों को चालू वित्त वर्ष में ही लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय और उससे पहले हमने 5 गारंटी का ऐलान किया था. हमारे (कर्नाटक) अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर किए और वादा किया था कि हम सभी वादों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे. हमने गारंटी कार्ड भी बांटे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493