कर्नाटक सरकार ने शशिकला मामले में जेल अधिकारियों के तबादले किए (लीड-1)

बेंगलुरू, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू के केंद्रीय कारागार में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पदार्फाश करने वाली भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डी. रूपा का सोमवार को तबादला कर दिया।

रूपा ने इस कारागार में बंद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) नेता वी.के. शशिकला को विशेष सुविधा देने का आरोप लगाया था।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डी. रूपा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में स्थानांतरित किया जाता है।

राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रूपा आईपीएस अधिकारी ए.एस.एन मूर्ति का स्थान लेंगी।

सरकार ने रूपा के साथ ही चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि भ्रष्टाचार के मामले में परप्पाना अगरहारा केंद्रीय कारागार में बंद शशिकला को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493