मेड्रिड, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो देर सोमवार को कर चोरी मामले के लिए स्पेन की एक अदालत में पेश होंगे।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक वेतनभोगी एथलीट रोनाल्डो पर 2010 के बाद से 1.73 करोड़ डॉलर (1.31 करोड़ पाउंड) की कर चोरी का आरोप है।
रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी ने हालांकि, एक बयान में इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि वह इस बारे में स्पष्ट हैं।
रोनाल्डो से पहले बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर भी कर चोरी का आरोप लगाया गया है और इस मामले में उन्हें 21 माह की जेल की सजा भी सुनाई गई।
रोनाल्डो के प्रतिनिधियों ने भी इन आरोपों को खारिज किया है। अगर उन्हें दोषी पाकर इस मामले को कार्रवाई के लिए भेजा जाता है, तो पुर्तगाल के खिलाड़ी को 2.8 करोड़ यूरो का जुर्माना और साढ़े तीन साल की जेल की सजा भी सुनाई जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath