कर वसूली लक्ष्य से कम रहने की संभावना

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को कहा कि प्रत्यक्ष कर वसूली कम रहने की आशंका के बीच मौजूदा कारोबारी साल में राजस्व वसूली लक्ष्य से करीब 50 हजार करोड़ रुपये कम हो सकती है।

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “इस साल प्रत्यक्ष कर वसूली लक्ष्य से कुछ कम रह सकती है, लेकिन इसकी कुछ हद तक भरपाई अप्रत्यक्ष कर वसूली से हो सकती है, जिसके लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।”

उन्होंने साथ ही कहा कि वसूली लक्ष्य से सात फीसदी से अधिक पीछे नहीं रहेगी। यह करीब पांच फीसदी कम रहने की संभावना है।

अधिया ने कहा कि मौजूदा कारोबारी साल में कुल कर वसूली करीब 14 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है, जबकि लक्ष्य 14.5 लाख करोड़ रुपये का है।

उन्होंने कहा कि इस साल राजस्व वसूली में 16.5 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन यह थोड़ा महत्वाकांक्षी लगता है, हालांकि अब तक स्थिति संतोषजनक है।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष वास्तविक वृद्धि 9.9 फीसदी हुई थी।

उन्होंने कहा कि इस साल अप्रैल-सितंबर अवधि में प्रत्यक्ष कर वसूली 12 फीसदी बढ़ी है और अप्रत्यक्ष कर वसूली विशेष उपायों के प्रभाव को छोड़कर अप्रैल-अगस्त अवधि में 12.2 फीसदी बढ़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493