कलमाड़ी ने आईओए का आजीवन अध्यक्ष पद अस्वीकार किया

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल घोटालों के आरोपी सुरेश कलमाड़ी ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के आजीवन अध्यक्ष पद को स्वकार करने से इनकार कर दिया है।

उनके वकील ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की।

आईओए ने मंगलवार को चेन्नई में हुई वार्षिक आम बैठक में कलमाड़ी और अभय चौटाला को सर्वसम्मति से अपना अजीवन मानद अध्यक्ष चुना। चौटाला पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इन दोनों को आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से आईओए की आलोचना हो रही है। केंद्रीय खेल मंत्री ने आईओए से कहा है कि अगर उन्होंने कलमाड़ी और चौटाला को नहीं हटाया तो खेल मंत्रालय आईओए से सभी करार तोड़ लेगी।

कलमाड़ी पर 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वह 15 साल आईओए के अध्यक्ष भी रहे हैं।

कलमाड़ी के वकील ने एक टीवी चैनल से कहा कि जब तक वह भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते तब तक वह इस पद को ग्रहण नहीं करेंगे।

कलमाड़ी के वकील ने कहा, “उन्होंने यह पद स्वीकार न करने का फैसला किया है। उन्हें नहीं पता था कि आईओए कल ऐसा कुछ करने वाला है। जब तक वह निर्दोष साबित नहीं हो जाते तब तक वह किसी पद को स्वीकार नहीं करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493