कलाकार के तौर पर समाज को संदेश देना चाहती हूं : पल्लवी

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। सोच-समझकर चुनी हुई चीजों पर काम करने वाली अभिनेत्री पल्लवी जोशी का कहना है कि वह ऐसे किरदार को निभाने में यकीन रखती हैं, जो समाज को कोई संदेश दे सके।

पल्लवी ने कहा, “मैं कुछ ही चीजों के लिए हामी भरती हूं। मैंने जो कुछ भी पहले किया है, उन सभी से समाज को कोई न कोई संदेश जरूर दिया है।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “किसी भी किरदार में शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी कुछ मौलिक चीजें होनी जरूरी होती है। मेरे लिए किरदार की गुणवत्ता मायने रखती है।”

पल्लवी को वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493