मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री राशि बावा का कहना है कि जब वह काम नहीं कर रही होती तो वह लिखना, चित्रकारी करना या पढ़ना पसंद करती है।
उनका कहना है कि उन्हें कला से प्यार है।
राशि ने बयान में कहा, “मैं खाली समय में लिखना, चित्रकारी करना या पढ़ना पसंद करती हूं। मैं कला से संबंधित हर चीज से प्यार करती हूं और मैं खाली समय का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा गतिविधियों को करने में करती हूं।”
अभिनेत्री वर्तमान में सोनी सब चैनल के टीवी शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ में सुनीता के किरदार में नजर आ रही हैं।
dharmpath.com dharmpath