कलिंगा इस्टीट्यूट को लेनोवो से 6000 थिंकपैड योगा की आपूर्ति

बेंगलुरू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। लेनोवो इंडिया भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलॉजी (केआईआईटी) के छात्रों के सशक्तिकरण के लिए 6,000 थिंकपैड योगा 460 परिवर्तनीय लैपटॉप की आपूर्ति की है।

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस परिवर्तनीय लैपटॉप से छात्रों को कक्षा के सत्र और ऑनलाइन परीक्षाओं की प्रभावी तरीके से तैयारी करने में मदद मिलेगी।

लेनोवो इंडिया के निदेशक (कॉमर्शियल और टैबलेट कारोबार) रोहित मिधा ने कहा, “थिंकपैड उद्यमियों के लिए दुनिया का सबसे अच्छा लैपटॉप है, जो अपनी मजबूती और भरोसेमंदी के लिए जाना जाता है। हमारे लिए शैक्षिक भागीदारी का मतलब सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ की पहल में योगदान करना है।”

केआईआईटी के प्रबंधन प्रतिनिधि डी. एन. द्विवेदी ने कहा, “थिंकपैड हल्का और कार्बन फाइबर से बना है। यह छात्रों के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत है। थिंकपैड योगा 460 के टच स्क्रीन से हमारी कक्षाओं में कागज का इस्तेमाल घटाने में काफी मददगार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493