‘कल्ट इम्पल्स’ 8999 रुपये में लांच

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। घरेलू हैंडसेट निर्माता कल्ट ने सोमवार को अपना नया किफायती स्मार्टफोन ‘कल्ट इम्पल्स’ 8,999 रुपये में लांच किया, जो देश भर में मंगलवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। घरेलू हैंडसेट निर्माता कल्ट ने सोमवार को अपना नया किफायती स्मार्टफोन ‘कल्ट इम्पल्स’ 8,999 रुपये में लांच किया, जो देश भर में मंगलवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘कल्ट इम्पल्स’ में बेजललेस 5.99 इंच का एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का पिछला ऑटोफोकस कैमरा (ड्यूअल एलईडी फ्लैश के साथ), 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 60 घंटों का म्यूजिक प्लेबैक की क्षमता है।

कल्ट के नव उत्पाद विकास निदेशक नितेश गुप्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य यूजर्स को सर्वोत्तम संभव प्रौद्योगिकी, नवाचार और अनुभव मुहैया कराना है। इन सबको ध्यान में रखते हुए ‘इम्पल्स’ को डिजाइन किया गया है।”

इस फोन में एमटीके 6739 क्वैड-कोर प्रोसेसर, 4000 एमएएच बैटरी, 3 जीबी रैम 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और यह एंड्रायड नूगा 7.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

इसके अतिरिक्त, यह हैंडसेट डिवाइस का स्मार्ट एक्सेस प्रदान करने के लिए फेस रिकॉगनिसन और फिंगरप्रिंटर स्कैनर से लैस है।

‘कल्ट इम्पल्स’ एक्सक्लूसिव रिलायंस जियो कैशबैक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है, जिसमें चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ जियो के नए और वर्तमान ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493