कल्पना पर आधारित थे शुरुआती गाने : टेलर

लॉस एंजेलिस, 9 मई (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट का कहना है कि उनके अधिकतर शुरुआती गाने व्यक्तिगत अनुभव के बजाय प्रेम की काल्पनिक समझ पर आधारित थे।

स्विफ्ट ने बताया, “ये सब मेरी कल्पना पर आधारित थे, जिसमें मैं सोचती थी कि इसे कैसा होना चाहिए। वे गाने फिल्मों, किताबों, गानों और साहित्य की उन बातों पर आधारित थे, जिनमें हमें बताया जाता है कि प्रेम संबंध आपके साथ होने वाली सबसे अद्भुत चीज है।”

उन्होंने आगे कहा, “फिर मुझे प्यार हुआ और उसमें मेरे हाथ निराशा लगी। मुझे लगा कि वास्तविक जीवन में वैसा नहीं होता जैसा फिल्मी या किताबी दुनिया में होता है।”

उन्होंने कहा, “अब यह तथ्य समझ में आ गया है कि जब आप आसक्ति की स्थिति में होते हैं आप सोचते हैं कि वह व्यक्ति संपूर्ण है। किस्मत से अगर उसके साथ प्रेमसंबंध बन जाता है, तो आप पाते हैं वह व्यक्ति संपूर्ण नहीं है, लेकिन फिर भी आप उन्हें हर दिन देखना चाहते हैं।”

उन्होंने दिल टूटने के दुखद अनुभव भी बताए।

उन्होंने प्रेम में असफलता को लेकर कहा, “यह एक मानसिक, शारीरिक और भावुक दर्द है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493