चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। सई पल्लवी, निवेदा थॉमस और अनु इम्मानुएल जैसे कलाकारों के बाद अब मलयालम अभिनेत्री ऐश्वर्य लक्ष्मी भी अभिनेता कल्याणराम की आगामी फिल्म के साथ तेलुगू फिल्म उद्योग में कदम रखेंगी।
फिल्म आधिकारिक तौर पर रविवार को लांच हुई।
निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि ऐश्वर्य ने कल्याणराम की नायिका के तौर पर करार किया है।
जयेंद्र द्वारा निर्देशित फिल्म महेश कोनरू के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। छायाकार पी. सी. श्रीराम भी इस फिल्म के लिए काम करेंगे।
इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath