कल जारी होगी भोपाल में लगने वाले लॉकडाउन की गाइडलाइन

भोपाल-भोपाल में 24 जुलाई से 3 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन किए जाने का फैसला किया गया है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, कल लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी. लेकिन लॉकडाउन की वजह से कोई पैनिक न हो. राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के चलते भोपाल में दस दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, लॉकडाउन की विस्तृत गाइडलाइन कल जारी कर दी जाएगी. हमारी प्राथमिकता लोगों का स्वास्थ है, इसलिए हम लोगों से सावधानी रखने की अपील कर रहे हैं. कोई भी किसी प्रकार से पैनिक ना हो, लॉकडाउन की घोषणा दो दिन पहले की है, ताकि लोग जरूरी सामान ले सकें.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493