‘कल हो ना हो’ एक खास याद : करण जौहर

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उनके लिए फिल्म ‘कल हो ना हो’ की याद उदास और खुशी दोनों से भरी है।

निखिल आडवाणी व रॉन रीड जूनियर के सह-निर्देशन में बनीं फिल्म ने मंगलवार को रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले रिलीज किया गया था।

करण ने ट्वीट कर कहा, “‘कल हो ना हो’ के 14 साल पूरे हो गए, एक फिल्म जिसे मैं अपने पिता के साथ मजबूती से जोड़कर देखता हूं। एक याद जो उदासी व खुशी दोनों से भरी है।”

करण ने कहा कि फिल्म का शीर्षक गीत जीवन का शक्ति मंत्र है।

इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान थे।

फिलहाल करण अपनी दो फिल्मों ‘धड़क’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493