सोचि (रूस), 1 जुलाई (आईएएनएस)। उरुग्वे के मुख्य कोच ऑस्कर ताबारेज ने कहा कि उनके कोचिंग स्टाफ को स्टार स्ट्राइकर एडिंसन कवानी के चोट की गंभीरता के बारे में जानकारी नहीं है।
कवानी को शनिवार देर रात पुर्तगाल के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चोट लगी थी।
समाचार एजेंसी तास ने ताबारेज के हवाले से बताया, “अभी तक मुझे चिकित्सकों से बात करने का मौका नहीं मिला है।”
ताबारेज ने कहा, “हमारे पास वापसी करने का अधिक समय नहीं है। अभी हम सभी चिंतित हैं लेकिन हमें मालूम नहीं कि चोट कितनी गंभीर है।”
पुर्तगाल के खिलाफ कवानी ने दो गोल (सातवें एवं 62वें मिनट) दागकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। उरुग्वे छह जुलाई को निजनी नोवगोरोड में होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath