कवानी के बिना उरुग्वे ने किया अभ्यास

निझनी नोवगोरोड (रूस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। उरुग्वे की टीम ने फ्रांस के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले सोमवार को स्टार स्ट्राइकर एडिंसन कवानी के बिना अभ्यास किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कवानी को पुर्तगाल के खिलाफ हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चोट लगी थी। उन्होंने स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ दो गोल दागकर उरुग्वे को 2-1 से शानदार जीत दिलाई।

मुख्य कोच ऑस्कर ताबारेज के मार्गदर्शन में गोलकीपर मार्टिन कम्पाना, डिफेंडर सेबेस्टियन कोएट्स, फारवर्ड मेक्सिमिलियानो गोमेज और क्रिस्टियन स्टॉनी ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को उरुग्वे का सामना फ्रांस से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493