मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। ‘इकतारा’ हिटमेकर कविता सेठ का कहना है कि उन्हें गर्व है कि उनके बेटे कविश और कनिष्क के पास संगीत को लेकर आत्मीय दृष्टिकोण है।
वह आनंदोत्सव- ए सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ कॉन्सर्ट में पहली बार अपने बेटों के साथ प्रस्तुति के लिए उत्साहित हैं। यह कार्यक्रम एक जुलाई को आयोजित होगा।
कविता ने आईएएनएस को कहा, “आनंदोत्सव को मैंने सात साल पहले शुरू किया था और यह मेरे दिल के बहुत करीब है। यह कनिष्क और कविश के पिता को समर्पित है।”
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि इस साल से दोनों ही इसका हिस्सा होंगे। यह पहली बार होगा जब हम एक ही मंच साझा करेंगे। मुझे खुशी है कि दोनों बेटों के पास संगीत के लिए एक अलग लेकिन आत्मीय दृष्टिकोण है।”
dharmpath.com dharmpath