मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के एकमात्र समलैंगिक (एलजीबीटी) फिल्म उत्सव कशिश मुंबई इंटरेनशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल के छठे संस्करण की घोषणा हो गई है। इसमें 44 देशों की करीब 180 फिल्में दिखाई जाएंगी।
फिल्मोत्सव 27 से 31 मई के बीच तीन जगहों पर आयोजित होगा। ये तीन जगह मुंबई का प्रसिद्ध आर्ट डेको लिबर्टी सिनेमा, एलायंस फ्रैंसिस डे बॉम्बे और मैक्स मूलर भवन है।
फिल्म उत्सव के निदेशक श्रीधर रंगायन ने एक बयान में कहा, “हम मुख्य आयोजन स्थल के रूप में लिबर्टी में हमारे फिल्मोत्सव का आयोजन जारी रख बहुत खुश हैं। इस साल यह आयोजन बहुत भव्य होने जा रहा है। बड़ी संख्या में मिली फिल्म प्रविष्ठियों को ध्यान में रखते हुए हमने कशिश की संरचना बड़ा करने का फैसला किया है।”
कशिश देश का पहला एलजीबीटी फिल्म उत्सव है। भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी के बाद 2010 में इसकी नींव पड़ी।
dharmpath.com dharmpath