श्रीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने बैंक लूट को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “चार अज्ञात बंदूकधारी शोपियां में जम्मू एवं कश्मीर के हरमेन गांव की शाखा से नकदी लूट कर फरार हो गए।”
अधिकारी ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
हालांकि, लूटी गई राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath