कश्मीर में ‘राजी’ की शूटिंग करेंगी मेघना गुलजार

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग कश्मीर घाटी में करेंगी। उन्होंने कहा है कि उनकी कश्मीर को लेकर बचपन की यादें बहुत अच्छी हैं।

मेघना ने बुधवार को ट्वीट किया, “कश्मीर, मेरे बचपन का एक बड़ा हिस्सा, यहां मेरी मां और पिता की फिल्मों की शूटिंग के दौरान बीता। अपनी फिल्म के लिए एक बार फिर वहां जा रही हूं। सपने की तरह है कश्मीर। राजी।”

ट्विटर पर अपने पोस्ट के साथ मेघना ने सूरज के ढलने के दौरान की एक झील की तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में झील के शांत पानी में दर्पण तस्वीर से दृश्य बहुत लुभावना दिखाई दे रहा है। तस्वीर की पृष्ठभूमि में पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। इससे उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘राजी’ का एक संकेत दिया है।

मेघना ने इससे पहले ‘फिलहाल’ और ‘तलवार’ जैसी फिल्में बनाई हैं। वह प्रसिद्ध फिल्मकार-गीतकार-शायर गुलजार और गुजरे जमाने की अभिनेत्री राखी की बेटी हैं।

‘राजी’ के लिए उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल को लिया है। यह एक कश्मीरी लड़की की कहानी है, जो एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से शादी करती है।

यह जासूसी रोमांचक फिल्म हरिन्दर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है और इसकी शूटिंग पंजाब, कश्मीर और मुंबई में होगी।

‘राजी’ को जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493