‘कश्मीर में शांति के लिए नए विचारों की जरूरत’

इस्लामाबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने मंगलवार को कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए नए विचारों की जरूरत है।

समाचार पत्र डॉन ने एक संपादकीय में कहा है कि कश्मीर घाटी में वर्तमान में जो हंगामा बरपा है, वह तभी रुकेगा, जब भारतीय सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए उनपर गोलीबारी बंद कर देंगे।

अखबार के मुताबिक, “अशांत क्षेत्र में शांति लाने के लिए अब नए विचारों की जरूरत है।”

चूंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार केंद्र तथा जम्मू एवं कश्मीर दोनों ही जगह काबिज है, इसलिए पार्टी कश्मीरियों के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे इससे नई दिल्ली को वाकिफ करा सकते हैं।

इसके बजाय, भाजपा संविधान के अनुच्छेद 370 को कमजोर करने या उसे हटाने पर विचार कर रही है, जो कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता है।

संपादकीय के अनुसार, “इस तरह के कदम से केवल असंतोष को हवा मिलेगी।”

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की मौत के बाद जगह-जगह हुए प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 30 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन के एक चालक को नदी में डुबोकर मार डाला।

समाचार पत्र ने कहा है कि एक समझदार दृष्टिकोण की जरूरत है। अखबार ने सुझाव दिया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता में कश्मीर पर चर्चा में कश्मीरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान को एक शांतिपूर्ण समाधान स्वीकार्य होगा, जबकि भारत तथा कश्मीर के लोगों के लिए यह लक्ष्य होना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493