मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और सलमान स्टारर ‘रेस 3’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
यह फिल्म ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। घाटी की पहली यात्रा पर जैकलिन को न केवल शूट करने और सोनमर्ग के खूबसूरत रिजॉर्ट को निहारने का मौका मिला बल्कि जैकलीन ने लद्दाख में बाइक सवारी का भी भरपूर लुत्फ उठाया।
कश्मीर में शूट करने के अनुभव को को बयां करते हुए जैकी ने कहा, “तकरीबन 9 बजे वाहनों के एक काफिला ने अपनी चढ़ाई शुरू की। मैं बाइक पर थी और लद्दाख पहुंचने में हमें पूरे एक दिन का व़क्त लग गया क्योंकि इस सफर के दौरान हमने कॉफी स्टॉल से लेकर शून्य पॉइन्ट तक रास्ते में कई जगहों पर रूककर ब्रेक लिया।”
फिल्म में जैकलिन और सलमान खान एक रोमांटिक गीत पर परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे, जिसके लिए जैकी बेहद उत्साहित हैं।
जैकलीन ने बताया, “हमने कठिन परिस्थितियों में और कुछ अद्भुत स्थानों पर फिल्म को फिल्माया है। सलमान द्वारा किए गए कुछ स्टंट वास्तव में अविश्वसनीय हैं।”
‘रेस 3’ 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath