कसरत करते वक्त पीटर आंद्रे चोटिल

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायक पीटर आंद्रे कसरत करते वक्त चोटिल हो गए हैं।

पीटर जिस ट्रेडमिल पर कसरत कर रहे थे, वह टूट गई और पीटर उससे लगी दीवार से जा भिड़े।

वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल के टूटने के बाद पीटर ने अपने लिए नए ट्रेडमिल की खोज शुरू कर दी है।

पीटर ने इसके लिए अपने जानकारों की मदद ली है और उनसे किसी विश्वसनीय ट्रेडमिल ब्रांड की जानकारी मांगी है।

पीटर ने यह भी कहा कि ट्रेडमिल टूटने और उनके दीवार से भिड़ने की इस घटना के बाद उनके कई करीबी मित्र खूब हंसे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493