मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। एकता कपूर का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान फिर से शुरू होने जा रही प्रेमकथा पर आधारित धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ के कलाकारों से रूबरू कराएंगे।
एकता ने शाहरुख की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं ब्लशिंग क्यों कर रही थी, क्योंकि ‘फौजी’ के बाद से शाहरुख सर मुझे बहुत पसंद हैं। आखिरकार मेरे प्यार भरे शो के कलाकारों से परिचय कराने जा रहे हैं। मैं गशिंग ब्लशिंग हूं। ‘कसौटी जिंदगी की’ की शूटिंग।”
श्वेता और सीजेन खान द्वारा अभिनीत धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ पिछली बार सात वर्षो तक चला। सीजेन का किरदार पहले हितेन तेजवानी और बाद में रोनित रॉय ने निभाया। उनके अलावा, उर्वशी ढोलकिया और गीतांजलि टिकेकर इसकी मुख्य खलनायिका थीं।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कहानी घर घर की’ के बाद छोटे पर्दे पर सबसे अधिक लंबे समय तक चलने वाला यह तीसरा धारावाहिक था।
यह धारावाहिक दोबारा स्टार प्लस पर जल्द लौट रहा है।
dharmpath.com dharmpath