तालिन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। एस्टोनिया में कई महीनों से जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद सोमवार को संसद द्वारा कस्र्टी कालजुलैद को एस्टोनिया की राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एस्टोनियन ब्रॉडकॉस्टिंग कॉर्पोरेशन (ईआरआर) के हवाले से बताया कि 101 सदस्यीय संसद में कस्र्टी ने 81 वोटों से जीत हासिल की। वहीं, जीत हासिल करने के लिए न्यूनतम 68 वोट या दो-तिहाई संसदीय सीटों की आवश्यक होती है।
कस्र्टी देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। वह यूरोपीयन कोर्ट ऑफ ऑडिटर्स में एस्टोनियाई प्रतिनिधि हैं।
कस्र्टी को मतदान के कई दौर के बाद यह जीत हासिल हुई।
335 सदस्यीय चुनावी संस्था शनिवार को एक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पाई और न ही पूर्व प्रधानमंत्री व पूर्व यूरोपीय संघ आयुक्त सिम कलास और पूर्व शिक्षा मंत्री मैलिस रेप्स आवश्यक बहुमत हासिल कर पाए।
एस्टोनिया की संसद में इस चुनाव को मंजूरी मिली, जो पिछले मतदान में राष्ट्रपति का चुनाव करने में असमर्थ साबित हुए। सिम और जोक्स ने कहा कि वह अब इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath